Poem on Social-Site “Quora” in Hindi

 

 Poem on Social-Site “Quora” in Hindi -  एक विशेष कविता है; जो सोशल मीडिया ऐप क्वोरा (Quora) के बारे में जानकारी देती है|

क्वोरा की शुरुआत एडम डी’ एंजेलो(Adam D’ Angelo) और चार्ली चीवर(Charlie Cheever) ने साथ मिलकर जनवरी, 2010 में की थी| प्रारंभ में तो ये केवल इंग्लिश भाषा में वर्चुअल वर्ल्ड में लांच किया गया था, परन्तु बाद में हिंदी भाषियों की विशाल दुनिया के मद्देनज़र इसे हिंदी में भी विकसित किया गया|

 

क्वोरा

एक अनोखा मंच है तू,

नाम है तेरा क्वोरा|

बहुत कुछ पा जाते हम सब,

समय भी जो दें थोड़ा|

 

Image by Gerd Altmann from Pixabay


प्रश्नोत्तर की रंगभूमि में,

चेहरे कई आते हैं|

अच्छे-अच्छे उत्तर देकर,

अक्स दिखा जाते हैं|


Also Read an Interesting  Poem - "एक्सप्लरज़र"|


छोटा हो या बड़ा हो उत्तर,

सबका अपना मोल है|

शब्द-प्रकाश चहुँओर है फैला,

ज्ञान तो अनमोल है|



कुछ प्रश्न अटपटे हैं होते,

उनका उत्तर ललकार है|

ज़वाब वैसों का देना है होता,

वरना फिर तो हार है|

 

इसमें प्रवेश बहुत सरल है,

सबके नाम खुला ख़त है|

बंदिश बिना बातें रखते सब,

अपना-अपना बस मत है|


Image by Gerd Altmann from Pixabay


इसलिए,

जो भी नहीं जुड़े हैं इससे,

वो भी इसमें आ जाएँ|

ज्ञान का बड़ा ये संसार,

काफ़ी कुछ इससे पा जाएँ|

ज्ञान का बड़ा ये संसार,

काफ़ी कुछ इससे पा जाएँ|

***कृष्ण कुमार कैवल्य***

 

Poem on Social-Site “Quora” in Hindi से जुड़े शब्दार्थ/भावार्थ-

Ø  मंच – प्लेटफॉर्म (Plateform)

Ø  रंगभूमि – नाट्यशाला, वह स्थल जहाँ कोई व्यक्ति अपनी भूमिका निभाता है, खेल, तमाशा या उत्सव का स्थल(Amphitheatre)|

Ø  अक्स -  चित्र, परछाई, प्रतिविम्ब (Reflexion, Spitting Image)|

Ø  चहुँओर -  चारों ओर|

Ø  अटपटा – पेचीदा, कठीन|

Ø  बंदिश – रोक, निषेध, पाबन्दी, बंधन, मनाही, प्रतिबन्ध|

 

Also read a Different Poem - "सोशल मीडिया"|


Poem on Social-Site “Quora” in Hindi -  इस कविता में प्रयुक्त मुख्य शब्द “क्वोरा” का विवरण कुछ इस प्रकार है-

क्वोरा एक ऐसा मंच है जहाँ कोई भी व्यक्ति (User) किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछ सकता है; जिसका उत्तर कोई भी शख्स कभी भी दे सकता है|

क्वोरा का अर्थ है- “जन समूह जो एक स्थल पर आकर अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं अथवा विचार-विमर्श करते हैं| क्वोरा के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप “Quora” social site, विकिपीडिआ, एन्साईक्लोपीडिया आदि पर विजिट कर सकते हैं|

धन्यवाद्|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ