Funny-Interesting Poem on Traffic in Hindi/ट्रैफ़िक पर कविता
Funny-Interesting Poem on Traffic in Hindi एक विनोदपूर्ण कविता है| इसमें “ट्रैफ़िक” शब्द को विविध रुप में लेते हुए इससे जुड़े अनेक सन्दर्भों को उद्धृत किया गया है|
ट्रैफ़िक
ट्रैफ़िक की चर्चा होती अक्सर,
बड़ा महत्त्व का है ये नाम|
बहुत ही व्यापक क्षेत्र है इसका,
कर देता ये सुबह से शाम|
Image by Ri Butov from Pixabay
सड़क पर ट्रैफिक हो ज्यादा तो,
पुलिस के सर होते हैं भारी|
ब्लॉग पर इसके ज्यादा आने से,
ब्लॉगर होते आभारी|
पर दोनों के अर्थ अलग हैं,
और दोनों के मर्म अलग हैं|
अपने क्षेत्र में जूझते दोनों,
दोनों के अपने कर्म अलग हैं|
बहुत कम ट्रैफ़िक हो सड़क पर,
आसानी से वाहन आए जाए|
इसके ज्यादा हो जाने से,
पुलिस पर बड़ा संकट छाए|
कहते उधर हैं सभी ब्लॉगर,
बहुत ज्यादा ट्रैफ़िक आ जाए|
वेब होस्टिंग तो अच्छी ली है,
आमदनी सुधर जाए|
Image by Gerd Altmann from Pixabay
कुछ “जोड़ों” को फायदे भी हैं,
ट्रैफ़िक के इस जाम से|
अधिक समय “साथ” मिल जाता है,
चले हों भले किसी काम से|
“निकल लेने” का राह बनाता,
उचक्कों के लिए ट्रैफिक जाम|
बड़ा अजीब होता है चक्कर,
इसका तो ट्रैफ़िक है नाम|
You can read funny story – वो जादूगर
ट्रैफ़िक की चर्चा होती अक्सर,
बड़ा महत्त्व का है ये नाम|
बहुत ही व्यापक क्षेत्र है इसका,
कर देता ये सुबह से शाम|
कर देता ये सुबह से शाम|
***कृष्ण कुमार कैवल्य***
Funny-Interesting Poem on Traffic in Hindi से संबंधित कुछ बातें –
सड़कों पर ट्रैफ़िक जाम रहना गंभीर समस्या बनती जा रही है| इससे आम जन हों या ट्रैफ़िक पुलिस, सभी परेशान रहते हैं| ये रोज की बात हो चली है|
इसके समाधान (solutions) के चंद उपायों में सड़कों का चौड़ीकरण, अनेक फ्लाईओवर का निर्माण, दुरुस्त सिग्नल व्यवस्था, सार्वजनिक वाहनों का अधिकाधिक प्रयोग, कार पुल, साईकिल को ज़िन्दगी में शामिल करना आदि शामिल है|
दूसरी बात यह कि इस कविता में ब्लॉग के ट्रैफिक की भी बात की गयी है, जो एक तकनीकी मामला है| किसी भी ब्लॉग/वेबसाईट(blog/website) पर पाठकों(readers) के अधिकाधिक आने को ट्रैफिक का ज्यादा आना कहा जाता है|
Funny-Interesting Poem on Traffic in Hindi से जुड़े शब्दार्थ/भावार्थ –
विनोदपूर्ण – हास्यपरक, हँसी करने के अर्थ में|
विविध – अनेक, अलग-अलग, कई|
सन्दर्भ – हवाला, नज़ीर, मामला|
मर्म – हाल, भाव, आतंरिक अर्थ|
निकल लेना – आसानी से पहुँच के बाहर चले जाना|
उचक्का – आवारा, टपोरी, चोर-पॉकेटमारों के लिए प्रयुक्त|
ब्लॉगर(blogger) – ब्लॉग पर लिखने वाला|
ब्लॉग(blog) – ब्लॉग एक इलेक्ट्रॉनिक मंच है| यह एक तरह से वेबसाइट है| अलग-अलग मामलों के जानकार अपने ज्ञान को इस पर लिखकर दूसरों से साझा करते हैं| ये लेखक अपनी विद्या, अनुभव आदि बांटते हैं व पाठक (readers) इनसे ज्ञानार्जन/मनोरंजन करते हैं| दूसरे अर्थों में ब्लॉग ज्ञान बांटने एवं ज्ञान देने का अच्छा प्लेटफार्म है|
जब कोई भी यूज़र किसी भी सर्च इंजन (google, yahoo आदि.) पर जाकर अपना मनचाहा प्रश्न खोजता(search) है तो search engine यूज़र को तत्काल सर्च किये गए टॉपिक से संबंधित विभिन्न ब्लॉग/वेबसाइट को उसके सामने ला देता है| और इस तरह हर प्रकार के शंका का समाधान हो जाता है|
वेब होस्टिंग (web hosting) – किसी ब्लॉग/वेबसाइट को इन्टरनेट पर अपलोड (upload) करने की सुविधा देने वाली सेवा(service) को वेब होस्टिंग कहते हैं| readers/users के सामने हर समय ब्लॉग/वेबसाइट उपलब्ध हो सके, इसके लिए internet से जुड़ी एक शक्तिशाली सर्वर (powerful server) की आवश्यकता होती है| इसी सर्वर के माध्यम से बेब होस्टिंग प्रदान की जाती है|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें