Mind-Blowing Poem on voting in Hindi - "मतदान : महादान" मतदान की महत्ता को रखांकित करती कविता है|
मित्रों, वोटिंग लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है| यह जनता को यह अधिकार देती है कि वे अपने सबसे उत्तम उम्मीदवारों का चयन कर सकें| इसके माध्यम से वे अपना और अपने देश का भविष्य गढ़ सकें| इसलिए जब भी मतदान हो, देश के सभी नागरिक हर तरह की संकीर्ण भावनाओं और सभी तरह के पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर इस पवित्र कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी अवश्य करें| तभी हमारा देश विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र एवं सर्वोत्तम राष्ट्र बनकर उभरेगा| कविता कुछ इस प्रकार है -
कविता - "मतदान : महादान"
कहने को तू जिंदा और खड़ा,
पर लाश बन फर्श पे है पड़ा!
देख रहा अपना ढहता प्रांत,
फिर भी कैसे बिल्कुल है शांत?
जग जा अब भी ओ नींद के प्यारे,
तभी होंगे तेरे वारे-न्यारे।
Image from Pixabay
सामने लोकतंत्र का है पर्व,
यही तो हमलोगों का है गर्व!
अपना चुनो तुम सही प्रत्याशी,
वरना करते रहो बस काबा, काशी।
ये मेरा जात वो तेरा जात,
क्यों करते हो आपस में घात?
चला गया कहां विकास का खाका?
भ्रष्टन क्यों बन गए हैं आका?
Also read another important poem- "एक्जिट पोल|"
कुत्ता समझ फेंकते वे रोटी,
क्यों विनती करता तू उनकी कोटि?
मालिक होकर भी क्यों डरता है?
रोज-रोज तू क्यों मरता है?
माना गर एक दिन का तू राजा,
फिर भी उनका बजा सकता है बाजा।
जगा ले अपना अब भी ज़मीर,
पाएगा तभी तू शीतल समीर।
हो आम नहीं सबसे सशक्त,
बन जा तू सच्चा देशभक्त।
है वोट तेरा भाई बहुमूल्य,
लगा सकता नहीं कोई इसका मूल्य।
निष्पक्ष होकर तू कर मतदान,
मतदान है सच्चा महादान।
मतदान है सच्चा महादान।।
- कृष्ण कुमार कैवल्य।
Mind-Blowing Poem on voting in Hindi - "मतदान : महादान" से संबंधित शब्दार्थ/भावार्थ -
- फर्श - ज़मीन, भूमि |
- प्रांत - राज्य, प्रदेश |
- वारे-न्यारे - समृद्ध होना, फलना-फूलना, अत्यधिक लाभ कमाना, भाग्य खुलना|
- प्रत्याशी - उम्मीदवार, आशा करने वाला, इच्छुक|
- खाका - लाईन, रूपरेखा, डिज़ाइन, योजना (Layout)|
- आका - मालिक|
- कोटि - करोड़|
- ज़मीर - अंतर्मन, अंतरात्मा|
- समीर - मंद-मंद चलने वाली हवा|


0 टिप्पणियाँ
दोस्तों,
आपकी प्रतिक्रिया इस shabdsansar blog की साहित्यिक यात्रा की ऊर्जा है। कृपया टिप्पणी करते समय “Name/URL” विकल्प का चयन कर अपना नाम लिखें, ताकि संवाद आत्मीय और सम्मानपूर्ण बना रहे| आपकी प्रत्येक सार्थक टिप्पणी हमारे लिए अमूल्य है|
कभी तकनीकी समस्या आए, तो आप पेज को पुनः लोड करके इसका समाधान कर सकते हैं|
धन्यवाद्|