Short-Poem for Children in Hindi- फ़ास्ट-फ़ूड/जंक फ़ूड
Short-Poem for Children in Hindi- फ़ास्ट-फ़ूड/जंक फ़ूड सभी को खासकर बच्चों को यह सन्देश देता है कि ऐसी चीजों को न लें या नाम मात्र ही लें| क्योंकि इनमें अधिक सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, वसा, मसाले, हानिकारक रंग, कई तरह के रसायन आदि होते हैं | जो हमारे शरीर के लिए काफ़ी नुकसानदायक हैं|
फ़ास्ट-फ़ूड/जंक-फ़ूड
![]() |
सारे फ़ास्ट और जंक फ़ूड
देते हैं कल को हमें सता|
सारे फ़ास्ट और जंक फ़ूड
देते हैं कल को हमें सता|
अनगिनत-व्यंजन देशी पर,
उनको लोग बता देते धता|
देते हैं कल को हमें सता|
सारे फ़ास्ट और जंक फ़ूड
देते हैं कल को हमें सता|
अनगिनत-व्यंजन देशी पर,
उनको लोग बता देते धता|
Image by -Rita-👩🍳 und 📷 mit ❤ from Pixabay
चाउमीन, पिज़्ज़ा, बर्गर, नूडल्स,
हॉट डॉग हो या हो पास्ता|
सेहत हेतु कितने भले ये,
हम सबको अच्छे से पता|
सेहत हेतु कितने भले ये,
हम सबको अच्छे से पता|
- कृष्ण कुमार कैवल्य|
Must read a sensitive poem- "दूध"
Short-Poem for Children in Hindi- फ़ास्ट-फ़ूड/जंक-फ़ूड से संबंधित शब्दार्थ/भावार्थ -
- धता - चलता करना, दूर करना, उपेक्षा करना|
- हॉट डॉग - बंस (Buns), मैदा, तेल, मसाले, नमक, सॉस, बटर आदि से बना फ़ास्ट फ़ूड| नॉन वेज हॉट डॉग में पक्षी अथवा जानवरों के मांस का उपयोग प्रमुखता से किया जाता है|
- आगाज - शुरुआत, आरम्भ|
Short-Poem for Children in Hindi- फ़ास्ट-फ़ूड/जंक-फ़ूड से संबंधित कुछ बातें -
दोस्तों, याद रखें| सभी फ़ास्ट/जंक फ़ूड भले ही खाने में बहुत अच्छा लगे, पर यह हमारे शरीर को खोखला करते जाता है| हमारा पेट इससे जरुर भर जाता है; किन्तु शरीर खाली होता जाता है|
इन चीजों का आगाज़ अच्छा होता है और अंजाम बहुत ही बूरा| समय रहते चेत जाएं| अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें|
इस संक्षिप्त कविता में पहली तस्वीर देशी व्यंजन को दर्शाता है जो सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं| जबकि दूसरी तस्वीर फ़ास्ट फ़ूड/जंक फ़ूड को दर्शाता है| जिसके बारे में बार-बार बताने की आवश्यकता नहीं| आप स्वयं को और सभी बच्चों को फ़ास्ट फ़ूड/जंक फ़ूड से अधिक से अधिक दूर रखें| क्योंकि बच्चे वही नक़ल करते हैं जो बड़े करते हैं|
धन्यवाद्|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें