Emotional Song on Life in Hindi | थकी सी ज़िंदगी

Emotional Song on Life in Hindi | थकी सी ज़िंदगी -  यह लघु गीत विपरीत परिस्थितियों से जूझते परिवार की मनःस्थिति को व्यक्त करता है| 

इस परिवार का वृद्ध पिता अपने पुत्र को असामाजिक तत्वों से संघर्ष न करने की अपील करता है| वह यह कहना चाहता है कि उसे जीवन में अब और दुःख नहीं देखना| वह ज़िंदगी में बस शांति, प्रेम, ख़ुशी, दोस्ती जैसी चीजें देखना चाहता है|


Emotional Song on Life in Hindi | थकी सी ज़िंदगी -  उपरोक्त मनोभावों को बख़ूबी प्रस्तुत करता है|


थकी सी ज़िंदगी


(ज़िंदगी की सांझ में

आशियाना चाहिए)|-2  

(थकी सी ज़िंदगी

आबोदाना चाहिए)|-2

नहीं कुछ है जीवन में बस,

याराना चाहिए|


 

A person is in search of peace.

Image by Tumisu from Pixabay


ज़िंदगी की सांझ में

आशियाना चाहिए|

थकी सी ज़िंदगी

आबोदाना चाहिए||

 

Also Read Broken Heart Sad Song - दर्द 


(देखा है हमने अब तक

बिख़री-बिख़री सी जमीं)|-2

(पाया है हमने अब तक

आँखों में बहुत नमीं)|-2

आखिरी पल में प्यार का

नज़राना चाहिए|


 

In the hope of finding support from loved ones
Image by Jackson David from Pixabay


(ज़िंदगी की सांझ में...

आशियाना चाहिए)|-2  

(थकी सी ज़िंदगी...

आबोदाना चाहिए)|-2

===कृष्ण कुमार कैवल्य===



Emotional Song on Life in Hindi | थकी सी ज़िंदगी से जुड़े शब्दार्थ/भावार्थ –

ज़िंदगी की सांझ – जीवन का आख़िरी पड़ाव, बुढ़ापा|

- आशियाना – घर|

- आबोदाना – खाना-पानी, अन्न-जल, आजीविका|

- याराना – मित्रता, दोस्ती|

- बिखरी-बिखरी सी ज़मीं – दर्द भरा जीवन, आँसू भरी ज़िंदगी|

 

 

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ