Satire Poem: Caste Game | आओ, जाति-जाति खेलें! जाति-व्यवस्था पर प्रहार करती एक व्यंगात्मक कविता है|
कविता – आओ, जाति-जाति खेलें!
तेरी जाति, मेरी जाति,
आओ खेलें हम जाति-जाति।
तेरी जाति, मेरी जाति,
आओ खेलें हम जाति-जाति।
श्रेष्ठ जन करें लाख घोषणा,
नहीं मिटती कलुसित
ये जाति।
तेरी जाति, मेरी जाति,
आओ खेलें हम जाति-जाति।
आओ खेलें हम जाति-जाति।|
मिटे भी भला यह कैसे?
मन से हमारी ये नहीं जाती।
वट वृक्ष बना लिया है हमने,
बड़े जोर से थाम ली जाति।
तेरी जाति, मेरी जाति,
आओ खेलें हम जाति-जाति।
आओ खेलें हम जाति-जाति।|
बड़े संभाल कर रखा है हमने,
जैसे हो हमारी ये थाति।
हजारों साल से चली ये आ रही,
दादा, पोता या हो नाती।
तेरी जाति, मेरी जाति,
आओ खेलें हम जाति-जाति।
आओ खेलें हम जाति-जाति।
दीया-रूपी गड्ढे बनाकर,
बन गए हैं हम एक बाती।
इस बाती को जिसमें डुबोया,
उसका नाम ही है तो जाति।
तेरी जाति, मेरी जाति,
आओ खेलें हम जाति-जाति।
आओ खेलें हम जाति-जाति।|
डॉक्टर, इंजीनियर या हो
कलेक्टर,
दिमाग में धंस गयी है जाति।
बन कैंसर यह पूरे समाज को,
दिन दूनी रात चौगुनी खाती।
तेरी जाति, मेरी जाति,
आओ खेलें हम जाति-जाति।
आओ खेलें हम जाति-जाति।|
हद से ज्यादा बढ़ गई जाति,
इसके नाम हैं भांति- भांति।
इसे बनाए रखने को मानो,
ईश्वर ने दे रखी है पाती।
तेरी जाति, मेरी जाति,
आओ खेलें हम जाति-जाति।
आओ खेलें हम जाति-जाति।|
दाद, खाज, खुजली या कोढ़,
हम सबके लिए है आफत लाती।
पर जात के नाम पर एकजुट हो,
होती तैयार है समूह
की लाठी।
तेरी जाति, मेरी जाति,
आओ खेलें हम जाति-जाति।
आओ खेलें हम जाति-जाति।|
राजनीत की अपनी मजबूरी,
कार्ड के रूप में खेली ये जाती।
राजनीत की अपनी मजबूरी,
कार्ड के रूप में खेली ये जाती।
तू कब जागेगा ओ बंदे,
दिमाग से निकलेगी कब जाति?
दिमाग से निकलेगी कब जाति?
तेरी जाति, मेरी जाति,
आओ खेलें हम जाति-जाति।
आओ खेलें हम जाति-जाति।|
- कृष्ण कुमार कैवल्य।
"Satire Poem: Caste Game | आओ, जाति-जाति खेलें!" से संबंधित शब्दार्थ/ भावार्थ -
कलुषित - अपवित्र, दूषित, मैला, गन्दा|
पाती - पत्र, चिट्ठी, ख़त, सन्देश(letter)|
0 टिप्पणियाँ
दोस्तों,
आपकी प्रतिक्रिया इस shabdsansar blog की साहित्यिक यात्रा की ऊर्जा है। कृपया टिप्पणी करते समय “Name/URL” विकल्प का चयन कर अपना नाम लिखें, ताकि संवाद आत्मीय और सम्मानपूर्ण बना रहे| आपकी प्रत्येक सार्थक टिप्पणी हमारे लिए अमूल्य है|
कभी तकनीकी समस्या आए, तो आप पेज को पुनः लोड करके इसका समाधान कर सकते हैं|
धन्यवाद्|