Short Poem on Char-Dham in Hindi - “है उनके पास भी दिल” एक सामयिक लघु कविता है |
उत्तराखंड प्रशासन ने मई, 2024 से चार धाम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिर परिसरों के अंदर मंदिर के 50 मीटर के दायरे में मोबाइल वीडियोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। क्योंकि इससे दर्शनार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन क्षेत्रों में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी सख्त मना है; जिसकी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की जाती है।
बद्रीनाथ मंदिर|
कविता – “है उनके पास भी दिल”
न बनाओ यारों रील|}-2
यहाँ नियमों में किसी
प्रकार की,
नहीं दी गयी है ढील|
{आवाम के ही हित में है
ये,
जाएं उनके साथ हम मिल|}-2
{पुलिस-प्रशासन नहीं
कठोर,
है उनके पास भी दिल|}-2
- कृष्ण कुमार कैवल्य|
Short Poem on Char-Dham in Hindi - “है उनके पास भी दिल” लिखने के क्रम में मुझे कुछ आवश्यक बातों को भी यहाँ इंगित करना आवश्यक प्रतीत हुआ, जो निम्न प्रकार हैं -
यहाँ प्रशासन ऑपरेशन मर्यादा चलाकर गंदगी फैलाने वाले, नशाखोरी करने वाले, अश्लील हरकत करने वाले व इन जैसी ही अन्य गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना भी लगा रही है।
उत्तराखंड स्थित चार धाम हैं - यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ।
वर्ष 2024 में 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चार धाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। यह आयोजन 6 महीने के लिए (लगभग मई से अक्टूबर के बीच) होता है। यानी अक्षय तृतीया से दीपावली तक।
धन्यवाद|

0 टिप्पणियाँ
दोस्तों,
आपकी प्रतिक्रिया इस shabdsansar blog की साहित्यिक यात्रा की ऊर्जा है। कृपया टिप्पणी करते समय “Name/URL” विकल्प का चयन कर अपना नाम लिखें, ताकि संवाद आत्मीय और सम्मानपूर्ण बना रहे| आपकी प्रत्येक सार्थक टिप्पणी हमारे लिए अमूल्य है|
कभी तकनीकी समस्या आए, तो आप पेज को पुनः लोड करके इसका समाधान कर सकते हैं|
धन्यवाद्|