Inspirational and Motivational Lyric/Song on ‘Voting’ in Hindi

Inspirational and Motivational Lyric/Song on ‘Voting’ in Hindi - लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती “मतदान”(voting) होता है| यह लोकतंत्र का धड़कन है जो शरीर रुपी प्रजातंत्र को जीवित रखता है| मतदान की चोट से बड़े से बड़े अपराधी धराशायी हो जाते हैं| स्वच्छ मतदान से अपराधियों का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अपराधिकरण रूकता है| अतः हमें अपने अंतःकरण की आवाज़ पर सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार को वोट देना चाहिए| इसलिए कहा भी जाता है कि हमारा हरेक वोट हमारे भविष्य का निर्माण करता है|



गीत

वोट की शक्ति


{बनेगा मेरा कल मेरे वोट से,

गढ़ेगा देश वोट की चोट से}|2

शक्ति हर वोट की है अधिकतम,

हम इसे आंकते हैं न्यूनतम|

हो मत प्रदान दिल की आवाज़ से|

गढ़ेगा देश वोट की चोट से|

{बनेगा मेरा कल मेरे वोट से,

गढ़ेगा देश वोट की चोट से}|2

 


Image by Harish Sharma from Pixabay


{पर्व है लोकतंत्र का मतदान,

परम करम यह तू इसे जान}|2

ये है अमूल्य इसका नहीं दाम,

जात-ओ-धरम से उठ करना यह काम|

इसे तू पूरा कर बड़े नाज़ से,

गढ़ेगा देश वोट की चोट से|

{बनेगा मेरा कल मेरे वोट से,

गढ़ेगा देश वोट की चोट से}|2

---   कृष्ण कुमार कैवल्य|


Inspirational and Motivational Lyric/Song on ‘Voting’ in Hindi के संदर्भ में मेरे कुछ स्लोगन(Slogans) –


1.“मेरे एक वोट की शक्ति|

जीवन की करती पार कश्ती|”

 

2. “मेरा भविष्य तय करता है वोट|

भ्रष्टाचार पर है यह सशक्त चोट|”

 ALSO READ MOTIVATIONAL AND HOPEFUL LYRIC "रुकना नहीं"|

3. “मेरे एक वोट में ताकत है इतना|

धरती पर सागर में पानी है जितना|”

 

Inspirational and Motivational Lyric/Song on ‘Voting’ in Hindi से जुड़ी कुछ जरूरी बातें –

पूरे वैश्विक परिदृश्य में प्रजातंत्र का सबसे बड़ा पर्व “वोट” है| | यह लोकतंत्र की धड़कन है जो शरीर रुपी प्रजातंत्र को जीवित रखता है| वोट की ताकत किसी भी चीज से कहीं अधिक है जो गलत उम्मीदवार की भावी गन्दी राजनीति का नाश कर देता है| मतदान की शक्ति असीमित व अपरिमित होती है| यह ध्वस्त प्रजातंत्र में भी प्राण डाल देती है और लोक तथा लोकतंत्र को सफल बनाती है|


Inspirational and Motivational Lyric/Song on ‘Voting’ in Hindi से संबंधित महत्वपूर्ण शब्द एवं उसके अर्थ –


धराशायी – चित्त हो जाना, हार जाना|

लोकतंत्र का पर्व – ‘मतदान’ के लिए प्रयुक्त|

अमूल्य – जिसका मूल्य न लगाया जा सके|

नाज़ – गर्व|

कश्ती – नाव|

सशक्त – शक्ति से युक्त|

अपरिमित – बे-हिसाब, हद से ज्यादा, जिसे मापा न जा सके|

ध्वस्त – गिरना, नाश होना, बर्बाद होना|

धन्यवाद्|

 

 

 

 


टिप्पणियाँ