Poem on Voting-Awareness in Hindi/”मतदान" पर कविता

Poem on Voting-Awareness in Hindi मतदान की महत्ता को रेखांकित करने वाली कविता है| मतदान का अधिकार देश के सभी नागरिकों का अति महत्त्वपूर्ण अधिकार है| साथ ही मतदान करना हमारा परम कर्त्तव्य भी है| इसके माध्यम से हम सब सही उम्मीदवारों को चुनकर देश का भाग्य गढ़ते हैं|

यदि मतदान कम हो तो गलत व्यक्ति हमारा भाग्य-विधाता बन जाता है| ऐसी स्थिति में देश में अपराध व भ्रष्टाचार बढ़ जाता है और जनता का खूब शोषण होता है|

इसलिए जरुरत है अपने वोट की ताकत को समझने की| वोटिंग के समय यदि कोई भी उम्मीदवार पसंद न हो, तब ऐसी हालत में ई वी एम(EVM) मशीन में दिए गए नोटा(NOTA) बटन को दबाएँ| पर मतदान ज़रूर करें|

याद रखें कि लोकतंत्र के इस महा उत्सव में भाग न लेना अपनी बर्बादी को निमंत्रण देना है| अतः सदा जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र आदि भावनाओं से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान करें और देश को मज़बूत करें|

मतदान

पूछा मैंने अपने मित्र से,
वोट तो देने जाना है?
गत बार की तरह कहीं,
चूक तो नहीं जाना है?


Poem on Voting-Awareness in Hindi
 Image by freestocks-photos from Pixabay

कहा मित्र ने क्या कहूँ अब मैं?
नहीं इच्छा है जाने की|
क्या वोट दूं? किसको वोट दूं?
किसी को भी नहीं जाना है|


कहा मैंने फिर अरे दोस्त,
क्यों जाना नहीं उम्मीदवारों को?
परखो उनको जानो उनको,
नहीं चुप बैठ जाना है|


भड़के मित्र गुस्से में बोले,
कैसे हों भ्रष्टन स्वीकार?
बेच ज़मीर वे चल देते हैं,
नहीं खड़े होने का अधिकार|


पानी देंगे, बिजली देंगे,
देंगे घर-रोज़गार|
सुन-सुन कर थक गया हूँ अब मैं,
कर लूं काम दो-चार|

Must Read the Patriotic Poem – “शहीद-स्तुति "


मैंने समझाया करना मत ऐसा,
जैसा समाज फल मिलता है वैसा|
प्रत्याशी हरेक नहीं एक जैसा,
जो बोते पाते हम वैसा|


दोस्त कभी तुम निराश न होना,
आत्मविश्वास कभी मत खोना|
वोट देने का तुम करो संकल्प,
नहीं इसका है कोई विकल्प|


सदा जय होती सुरक्षा बल की,
देते जान रक्षा में जन की|
उनका समर्पण भूल न जाना,
मतदान के लिए अवश्य ही जाना|


Poem on Voting-Awareness in Hindi

Image by Shivam Kumar from Pixabay

वोट बहिष्कार अतिवादियों का,
इस पर प्रहार राष्ट्रवादियों का|
यही तो है भारत की जीत,
इसी में है लोकतंत्र की जीत|


सबसे बड़ा उत्सव मतदान,
इस बात का रखना तुम ध्यान|
करो देश का सच्चा सम्मान,
तुम करना अवश्य मतदान|
तुम करना अवश्य मतदान|

===कृष्ण कुमार कैवल्य===

Poem on Voting-Awareness in Hindi से जुड़े शब्दार्थ/भावार्थ –

गत बार – पिछली बार|
चूक जाना – अवसर हाथ से निकल जाना, वंचित रह जाना|
उम्मीदवार – प्रत्याशी(कैंडिडेट)|
ज़मीर – अंतरात्मा|
खड़े होने का अधिकार – चुनाव में प्रत्याशी बनने का अधिकार|
विकल्प – अन्य रास्ता, दूसरा तरीका|
समर्पण –  खुद को पूरी तरह न्यौछावर कर देना|
अतिवादी – राष्ट्र की मुख्यधारा से विमुख व्यक्ति/संगठन|
राष्ट्रवादी – राष्ट्र की बात करने वाला, राष्ट्र के लिए समर्पित|
रेखांकित करना – बताना, उद्धृत करना|
ई वी एम(EVM) –  इलेक्ट्रौनिक वोटिंग मशीन(Electronic Voting Machine)| भारत समेत कई देशों में इसी मशीन से वोटिंग प्रक्रिया संपादित की जाती है|
नोटा (NOTA) उपर्युक्त में से कोई नहीं(None Of The Above)| EVM मशीन  में सभी उम्मीदवारों का नाम होता है| जबकि सबसे अंत में नोटा विकल्प होता है|
लोकतंत्र का महोत्सव – “मतदान” के लिए प्रयुक्त|

टिप्पणियाँ