Emotional-Sad Song on ‘Love’ in Hindi

Emotional-Sad Song on ‘Love’ in Hindi – “काश तुम होते!” एक दुःखांत प्रेम-गीत है| ज़िन्दगी में ‘प्यार’ कई भावों में तथा कई रिश्तों के रुप में अभिव्यक्त होता है| प्यार तो प्यार है जो अपने आप में न तो अधिक होता है और न ही कम| इंसान अपने प्यार को व्यक्त करने करने के लिए अलग-अलग उपमाओं को भी प्रस्तुत करता है|

प्रेम एक ऐसी चीज़ है जो वैश्विक है| पैसे से भले ही कोई व्यक्ति सब कुछ खरीद ले, परन्तु वो एक भी इंसान का प्यार नहीं ख़रीद सकता| यह एक भाव है, एक एहसास है, एक धड़कन है, जो ‘किसी के दिल में’ ‘किसी के लिए’ धड़कता है| इसे शब्दों से नहीं भावों से व्यक्त किया जा सकता है| इसलिए प्यार जगत का सार है|

जीवन में कभी-कभी किसी इंसान को अत्यल्प अवधि के लिए बेइंतिहा प्रेम मिलता है| पर किसी कारणवश  जब प्रेम करने वाले का साथ सदा के लिए छुट जाता है तो इसी प्यार के सहारे वह सारी ज़िन्दगी भी जी लेता है|

प्रस्तुत गीत पूरी तरह भावना प्रधान है| इस गीत में शब्दों के अर्थ भले सीमित नज़र आएंगे, किन्तु इनमें डूब जाने पर ही इनका मर्म समझ में आएगा| और तभी ये शब्द वास्तविकता का एहसास कराएंगे|

Emotional-Sad Song on ‘Love’ in Hindiकाश तुम होते! ऐसे ही एहसासों को व्यक्त करता है|


काश तुम होते!

इस दुनिया में सब कुछ तो है, पर तुम नहीं हो|
बस तुम्हारी यादें हैं| काश तुम होते !

Emotional-Sad Song on ‘Love’ in Hindi
Image by Free-Photos from Pixabay


{ सागर में मानो मैं तैरता,
उसके बारे में जब लिखता|}-2
{ एक पागल प्रेमी बनकर मैं,
दिल में उसके खो जाता|}-2
सागर में मानो मैं तैरता|


{ जब होती ऊँची उड़ान तो,
पंख मैं उसका बन जाता|}-2
लगती उसे जो चोट कभी तो,
मरहम उसका बन जाता|
सागर में मानो मैं तैरता|


{ खेल रही होती वो होली,
सुर्ख कपोल मैं कर देता|}-2
करती जब बातें वो प्रेम की,
प्यार का सागर बन जाता|
सागर में मानो मैं तैरता|


{ करता उसे कोई जब आहत,
आवाज़ मैं उसकी बन जाता|}-2
संशय की हालत में उसके,
राह मैं बनकर बिछ जाता|
सागर में मानो मैं तैरता|


{ उसके हर पहलू को समझता,
हर दर्द को अपनाता|}-2
उसकी हर ख़ुशी को तब मैं,
अपनी ख़ुशी बना लेता|
सागर में मानो मैं तैरता|

Emotional-Sad Song on ‘Love’ in Hindi

Image by prettysleepy1 from Pixabay


{ बारिश से भीगे चेहरे से,
आँसू को भी चुन लेता|}-2
हँसी भरे भावों के भीतर,
वीरानी मैं पढ़ लेता|
सागर में मानो मैं तैरता|


{ सांसें धीमी होती जब उसकी,
धड़कन तब मैं बन जाता|}-2
देखती जब वो बड़े प्यार से,
एक ग़ज़ल मैं लिख जाता|
सागर में मानो मैं तैरता|


{आज नहीं वो इस दुनिया में,
होती तो दूजा होता}-2
{ प्यार भरे कुछ बोल ये मेरे,
उस तक काश पहुँच जाता|}-2

इस गीत को भी पढ़ें – “जीने में क्या रखा है?”


{ सागर में मानो मैं तैरता,
उसके बारे में जब लिखता|}-2
{ एक पागल प्रेमी बनकर मैं,
दिल में उसके खो जाता|}-2
सागर में मानो मैं तैरता..|

—कृष्ण कुमार कैवल्य ----


Emotional-Sad Song on ‘Love’ in Hindi – काश तुम होते” से जुड़े शब्दार्थ –

अत्यल्प – बहुत कम
बेइंतिहा – हद से ज़्यादा
सुर्ख – लाल
कपोल – गाल
आहत करना – दुखी करना,
पहलू – पक्ष
संशय – आशंका, भ्रम
वीरानी – अकेलापन, खालीपन

 

टिप्पणियाँ