Best Romantic Love Song /Lyric in Hindi

 गीत – ‘बन गया हूँ मैं राधा’ (Best Romantic Love Song/ Lyric) एक प्रेम-प्रधान गीत है| प्रेम की पराकाष्ठा को व्यक्त करता यह गीत प्यार की असीम गहराइयों में ले जाता है और एक अलग सा एहसास कराता है|

इस गीत में नायक अपने को राधा-भाव में पाता है| खुद को व्यक्त करते हुए वह कहता है कि श्री कृष्ण की प्रेम-दीवानी राधा जी जैसी स्थिति में वह चला गया है| इन जैसे अनेक भावों को यह गीत व्यक्त करता है|

    

गीत – बन गया हूँ मैं राधा


heart touching song lyric
 Image by Free-Photos from Pixabay


{ बन गया हूँ मैं राधा,
ये कह दो अब तुम सबको|}-2
{वो राधा कैसी थीं सोंचो,
सुध न थी ख़ुद की जिसको|}-2
बन गया हूँ मैं राधा,
ये कह दो अब तुम सबको|


{वो एक मीरा तड़प रही थीं,
कृष्ण के प्रेम को पाने को|}-2
{मैं एक मोहन तड़प रहा हूँ,
दिल में तेरे बस जाने को|}-2
बन गया हूँ मैं राधा,
ये कह दो अब तुम सबको|


{श्याम, श्याम और श्याम ही श्याम,
जोगन मीरा रटती थीं नाम|}-2
{मैं जोगी बन गया हूँ तेरा,
नाम मेरा हो या बदनाम|}-2
बन गया हूँ मैं राधा,
ये कह दो अब तुम सबको|


{प्यार में जब होता है समर्पण,
बन जाती वो तब भक्ति|}-2
{सबसे ऊँची चीज़ ये होती,
इससे न बड़ी कोई शक्ति|}-2
बन गया हूँ मैं राधा,
ये कह दो अब तुम सबको|


Best Romantic Love Song Lyric in Hindi

 Photo by Rakicevic Nenad from Pexels


{हो जाती है जिसे मुहब्बत,
गीत इश्क के गाता है|}-2
{ख़ुद का न उसको पता है होता,
इश्क़ ही रब बन जाता है|}-2
बन गया हूँ मैं राधा,
ये कह दो अब तुम सबको|


{करने लगा मैं तेरी पूजा,
हँसने लगी दुनिया सारी|}-2
{नहीं मुझे परवाह किसी की,
सारे जहाँ से तू प्यारी|}-2


Must Read Emotional and Inspirational poem : “माँ”


{बन गया हूँ मैं राधा,
ये कह दो अब तुम सबको|}-2
{वो राधा कैसी थीं सोंचो,
सुध न थी ख़ुद की जिसको|}-2
बन गया हूँ मैं राधा,
ये कह दो अब तुम सबको|

-—कृष्ण कुमार कैवल्य----                         


Best Romantic Love Song/ Lyric से जुड़े कुछ शब्दार्थ –

सुध – होश
मीरा – परम योगिनी  एवं श्री कृष्ण की अनन्य भक्त मीराबाई
श्याम – श्री कृष्ण
जोगी – योगी
जग –  संसार, दुनिया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ